logo

हेमंत सरकार झारखंड के इतिहास की सबसे खराब सरकार- सुदेश महतो 

हेमंत सरकार झारखंड के इतिहास की सबसे खराब सरकार- सुदेश महतो 

द फॉलोअप डेस्कः
आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो सोमवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले। जहां दोनों ने झारखंड में होने वाले विधान सभा चुनाव की रणनीती पर चर्चा की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए सरकार झारखंड के लिए आवश्यक है और वर्तमान सरकार राज्य के इतिहास की सबसे खराब सरकार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आजसू पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और सीटों के तालमेल का ऐलान सही समय पर किया जाएगा। 

साथ ही जदयू की एनडीए में संभावित इंट्री के बारे में सुदेश महतो ने कहा कि उनकी बातचीत सिर्फ आजसू पार्टी और भाजपा को लेकर हुई है और उनका उद्देश हेमंत सरकार को हटाकर विकास की गति को तेज करना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को हटाना जरूरी है, नहीं तो झारखंड रसातल में चला जाएगा।


 

Tags - आजसू पार्टी सुदेश महतो गृह मंत्री अमित शाह एनडीए AJSU Party Sudesh Mahato Home Minister Amit Shah NDA